हस्ताक्षर न्यूज.
राज्य सरकार ने आईएफएस अरूण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख के तौर पर नियुक्त कर दिया है. मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. वह व्ही. श्रीनिवासन राव की जगह लेंगे.
डीपीसी मीटिंग के बाद फैसला
दरअसल, प्रमुख PCCF व्ही. श्रीनिवास राव 31 मई को रिटायर होने वाले हैं. ऐसे में नए PCCF के लिए डीपीसी की बैठक हुई थी. इसमें अरूण पाण्डेय, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नाम पर चर्चा हुई थी. चर्चा के बाद अरूण पाण्डेय के नाम पर मुहर लगी.



























