Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

Arijit Singh Bday : पहले मिली दुत्कार, फिर मिला प्यार, और बन गए सुपरस्टार, जानिए अरिजीत सिंह की कहानी

0
447

मुंबई. बॉलीवुड के सबसे हिट सिंगर्स का नाम लिया जाएगा तो अरिजीत सिंह का नाम सबसे ऊपर आएगा. बॉलीवुड में करीब 221 गानों को अपनी आवाज देने वाले अरिजीत सिंह आज 35 साल के हो गए हैं. अरिजीत के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के सितारों समेत करोड़ों फैन्स ने उन्हें बधाई दी है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बॉलीवुड में अपने करियर का एक दशक पूरा कर चुके अरिजीत सिंह ने सबसे पहले सिंगिंग रियालिटी शो में लोगों का दिल जीता. साल 2005 में टीवी शो फेम ‘गुरुकुल’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट भी रहे हैं. इसके बाद इंडियन आइडल में भी अरिजीत सिंह ने हिस्सा लिया था. हालांकि अरिजीत को सफलता के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा. आज ही के दिन 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में जन्मे अरिजीत सिंह बचपन से ही संगीत के प्रेमी रहे हैं.

रियालिटी शो में भी लिया हिस्सा

छोटी उम्र से ही अरिजीत सिंह ने गाना शुरू कर दिया था. अरिजीत ने रियालिटी शो में हिस्सा लिए और धीरे-धीरे करियर में आगे बढ़ते रहे. हालांकि अरिजीत सिंह के स्ट्रगलिंग के दिन आसान नहीं रहे. अरिजीत ने मुंबई आकर सफलता के लिए कई साल ऐड़ियां घिसीं. हालांकि 2010 में अरिजीत सिंह को म्यूजिक वीडियो ‘तोसे नैना’ मिला. इस गाने में लोगों को अरिजीत की आवाज पसंद आई. इसके बाद अरिजीत का एक और म्यूजिक वीडियो ‘कभी जो बादल बरसे’ सुपरहिट रहा.

चल निकली करियर की गाड़ी

इसके बाद अरिजीत के करियर की गाड़ी भी चल निकली. अरिजीत सिंह ने एक के बाद एक सुपरहिट गाने देना शुरू कर दिया. अरिजीत सिंह ने अब तक 200 से भी ज्यादा गाने गाए हैं. इतना ही नहीं अरिजीत टॉप 5 हिट सिंगर्स में गिने जाते हैं. अरिजीत सिंह को 68 अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है.

हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने को लेकर भी अरिजीत की खूब तारीफ हुई थी. फिल्म में अरिजीत का गाना सुपरहिट रहा था. इस गाने के लिए अरिजीत को आईफा अवॉर्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर के सम्मान के लिए भी नॉमिनेट किया गया था. अरिजीत सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. देशभर से फैन्स ने सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.