Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CM भूपेश बघेल की घोषणा: राजधानी में खुलेगी कुश्‍ती अकादमी, पहलवानों के लिए बजरंगबली अखाड़ा योजना

0
152

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रदेश में बजरंगबली अखाड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू करने का ऐलान किया है। साथ ही रायपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती अकादमी खोलने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल नागपंचमी के मौके पर राजधानी के गुढ़ियारी में शंकर सेवा समिति की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुए।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

प्रदेशवासियों को नागपंचमी की बधाई देते हुए भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नागपंचमी के अवसर पर मलखंब और कुश्ती प्रतियोगिता की प्राचीन परंपरा रही है। ऐसे प्रतियोगिता आपसी भाईचारे और सौहार्द्र का संचार करती है। नागपंचमी के अवसर पर पहले गांव-गांव में मलखम्ब, मल्लयुद्ध कबड्डी, कुश्ती आदि का आयोजन होते थे। पहलवान बड़ी संख्या में हिस्सा लेते थे।

आज के दौर में ऐसे अवसर पर कुश्ती का आयोजन सराहनीय है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश में भगवान श्रीराम के नाम पर चल रही राम वनगमन पथ योजना, माता कौशल्या के नाम पर छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना, रामायण प्रतियोगिता और भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर चल रही कृष्ण कुंज योजना के बाद बजरंगबली का भी प्रवेश हो गया है।

एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण ही छत्तीसगढ़ के हर वर्ग में खुशहाली आई है। नीति आयोग की रिपोर्ट पर कहा कि पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी के दायरे से बाहर आए हैं। ऐसा इसलिए संभव हो पाया, क्योंकि हमारी न्याय योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा, इससे हर वर्ग के लोग लाभान्वित हुए और पूरी अर्थव्यवस्था को इससे संजीवनी मिली। छत्तीसगढ़ के लोगों की विशेषता है कि हम असहमति का भी सम्मान करते हैं। लोगों से मशविरा करते हैं और इसके बाद नीतियां तैयार करते हैं।

सीएम ने बताया प्रदेश की सादगी का राज

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारे भीतर यह सादगी इसलिए आई क्योंकि यह भूमि भगवान राम की ननिहाल है। कबीर, गुरुघासीदास और विवेकानंद जैसे साधकों का असर है। राज्य का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य को लेकर जो लोगों के सपने थे, वे पूरे नहीं हो पाए। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को एक नये राज्य में फलने-फूलने का जैसा अवसर मिलना चाहिए था, वैसा नहीं मिल पाया। हम लोगों ने यह काम किया है। अपनी धरोहर को सहेजने का काम हमने शुरू किया है। भगवान राम हमारे भांजे हैं, उनसे जुड़े हुए राम वन पथगमन परिसर के विकास का कार्य हमने आरंभ किया। कौशल्या माता मंदिर के विस्तार का काम हमने आरंभ किया।

सीएम ने गिनाई सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा लोगों तक पहुंचाने की बात आई तो हमने हाट बाजारों को चुना। यहां मोबाइल मेडिकल वैन भेजने से लाखों लोगों को लाभ हुआ। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत हमने ऐसे स्कूल आरंभ किए। अंग्रेजी कालेज भी खोले और भविष्य में भी जरूरत के मुताबिक कालेज खोले जाएंगे।