Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायगढ़ आ रहे हैं अक्षय कुमार, साउथ की रीमेक मूवी की शूटिंग होगी छत्तीसगढ़ में

0
303

रायपुर । अक्षय कुमार साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु के रीमेक में नजर आएंगे। बॉलीवुड की बिग बजट इस फिल्म की शूटिंग होगी छत्तीसगढ़ में इस फिल्म में लीड एक्टर अक्षय कुमार हैं। एक्ट्रेस राधिका मदान अक्षय के अपोजिट हैं। शूटिंग के लिए 2 अक्टूबर को अक्षय कुमार रायगढ़ जाएंगे। इस फिल्म के लिए लोकेशंस रायगढ़ में ही तय की जा रही हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada


अक्षय की इस अपकमिंग मूवी के लिए लोकेशन देखने 9-10 सितंबर को डायरेक्टर सुधा कोंगारा अपनी टीम के साथ रायगढ़ आएंगी। सुधा कोंगारा ने ही फिल्म सोरारई पोटरु को बनाया था।

सोरारई पोटरु कई नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है। इसकी कहानी जानने से पहले ये जान लीजिए कि सोरारई पोटरु का क्या अर्थ है। ये एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब है ‘वीर की जय जयकार।’ फिल्म में नेदुमारन राजंगम की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी खुद की एयरलाइन का सपना देखता है। हालांकि, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसे हर जगह ठोकर मिलती है। हर जगह मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वो हार नहीं मानता है और अपने सपने को साकार करता है। वो आम आदमी के लिए हवाई यात्रा को किफायती बनाता है। बताया जाता है कि इसकी कहानी एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जीआर गोपीनाथ की लाइफ से इंस्पायर्ड है जो इंडियन आर्मी में थे।