Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

नाबालिक छात्रा ने की खुदकुशी, इस प्राइवेट स्कूल में 15 दिन में दूसरी स्टूडेंट ने मौत को लगाया गले

0
93

अंबिकापुर: निजी स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली. परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी को एक युवक तंग करता था. परिवार वालों ने कई बार युवक को समझाने की भी कोशिश की. सुसाइड की घटना से पहले भी पिता ने युवक को बेटी से दूर रहने के लिए कहा था. छात्रा के पिता का आरोप कि युवक उनकी लड़की को परेशान कर रहा था. पुलिस ने छात्रा की खुदकुशी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द सुसाइड के राज से पर्दा उठ जाएगा.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मेरी बेटी को एक लड़का तंग करता था. हमने कई बार युवक को समझाने की कोशिश की. मेरी बेटी काफी समझदार और मिलनसार थी. युवक लगातार मेरी बेटी को परेशान कर रहा था. सुसाइड से पहले भी उसने मेरी बेटी से बात करने की कोशिश की थी. परिवार के लोगों और मैंने युवक को समझाया भी था कि वो मेरी बेटी को तंग नहीं करे. युवक के परेशान किए जाने से बेटी परेशान थी इसी वजह से उसने खुदकुशी की. मेरी बेटी की मौत युवक की वजह से हुई है.

15 दिनों के भीतर दो छात्राओं ने की खुदकुशी

मृतक छात्रा जिस स्कूल में पढ़ती थी उसी स्कूल में पढ़ने वाली दूसरी छात्रा ने भी 7 फरवरी को खुदकुशी की. जिस छात्रा ने पहले खुदकुशी की उसने स्कूल के ग्रुप में मैसेज किया था कि उसे टीचर परेशान करती है. छात्रा ने अपने मैसेज में लिखा था कि वो मरकर आरोपी टीचर से बदला लेगी. पुलिस ने सात फरवरी को हुई खुदकुशी के मामले में एक शिक्षक को गिरफ्तार भी किया है. 15 दिनों के भीतर एक ही स्कूल की दो छात्राओं की खुदकुशी से स्कूल प्रबंधन भी सदमे में है.

कल शाम को सूचना मिली की गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमना कला में एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एफएसएल एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है”. –

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता से मिली तहरीर के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा ने खुदकुशी अपने घर के पास बन रहे निर्माणाधीन ब्लिडिंग में की. एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं. परिजनों को शक है उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है.