Advertisement Carousel

CG: मेड ने सहेलियों के साथ मिलकर बनाया घर की मालकिन का अश्लील वीडियो, फिर की लाखों की लूट

0
121

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से ब्लैकमेलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बाई का काम करने वाली एक लड़की ने अपनी दो सहेलियों की मदद से पहले घर की मालकिन के सिर पर वार कर उसे अधमरा किया. फिर उसके कपड़े उतारे और एमएमएस बनाया. इसके बाद उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और अलमारी की चाबी ले ली.

Narendra Modi

इसके बाद तीनों लुटेरी लड़कियों ने अलमारी खोलकर घर में रखे चांदी के सिक्के, 7 लाख रुपये, सोने के गहने लेकर फरार हो गईं. वारदात के एक घंटे के अंदर ही पुलिस ने तीनों लड़कियों को पकड़ लिया और उनके पास से लूट की रकम और सोने-चांदी का सामान भी बरामद कर लिया.

घर की मालकिन का अश्लील वीडियो बनाकर लूट

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीमों को गठन किया और आसपास लेगे सीसीटीवी खंगाले. पुलिस ने इन्हें ढूंढती हुई शहर के एक होटल में जा पहुंची. जहां तीनों लड़किया लूट के मामल को आपस में बांट रहीं थी. तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लूट की यह घटना सूर्या विहार कॉलोनी में हुई थी.

पुलिस ने तीनों आरोपी लड़कियों को किया गिरफ्तार

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों लड़कियों ने अपना गैंग बनाया हुआ था. ये अकेली महिलाओं को देखकर निशाना बनाता थीं. इसने पूछताछ की जा रही है और अन्य घटनाओं का पता लगाया जा रहा है. तीनों लड़कियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.