Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कैसी होगी छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट? मुख्यमंत्री ने खोले पत्ते, बोले- इन्हें भी दी जाएगी मंत्रिमंडल में जगह

0
158

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव के साथ 13 दिसंबर को शपथ ले ली थी, लेकिन अबतक राज्य में कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है. सीएम और दोनों डिप्टी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर लौट आए हैं, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अब जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम साय ने कहा, “कल शाम मैं दिल्ली गया था, जहां मैंने गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा से मुलाकात कर कई चर्चाएं की. राज्य में कैबिनेट का विस्तार जल्द ही होगा.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या कैबिनेट में नए चेहरों को जगह मिलेगी तो इस पर सीएम ने कहा, “कैबिनेट में पुराने और नए चेहरे शामिल होंगे. हमें कैबिनेट विस्तार के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन यह जल्दी ही किया जाएगा.”