Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बिलासपुर में रोड एक्सीडेंट में तेज रफ़्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को बेरहमी से रौंदा, 1 की मौत

0
195

बिलासपुर। तेज रफ्तार कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार चार युवकों को अपने चपेट में ले लिया। इससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं। कोनी पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपि कार चालक को पुलिस गिरफ्तार किया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कोनी निवासी धमेंद्र ठाकुर पिता प्रहलाद सिंह (27) अपने साथी रोहित निषाद, दुर्गेश यादव, राहुल टंडन के साथ मोटरसाइकिल से शहर की ओर जा रहे थे। रात नौ बजे चारों युवक बिलासा ताल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान रतनपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे अर्टिगा कार सवार ने चारों युवको को टक्कर मार दिया। इससे युवक मोटरसाइकिल समेत गिर गए। हादसा में चारों सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े थे। इसी दौरान राहगीरों की नजर पड़ी तो कोनी पुलिस को घटना की सूचना दी गईं। कोनी थाना प्रभारी तत्काल टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। लेकिन घटना के तत्काल बाद धर्मेद्र ठाकुर की मौत हो गई थी। रोहित, दुर्गेश और राहुल घायल स्थिति में मिले। इसके बाद घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोनी पुलिस की टीम ने घटना के तत्काल बाद आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।