Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

सीएम बनते ही पहला काम कौन सा करेंगे विष्णुदेव साय, विधायक दल का नेता बनते ही की बड़ी घोषणा

0
163

रायपुर: विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए सीएम होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी है। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में बैठक में साय के नाम पर सहमति बनी। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। मीडिया से चर्चा करते हुए साय ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह का आभार, सभी विधायकों को भी धन्यवाद।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मीडिया से चर्चा करते हुए विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी की सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा। बता दें कि विष्णु देव साय संघ के करीबी नेताओं में से एक हैं। उन्हें रमन सिंह का भी करीबी माना जाता है।

पहला काम कौन सा करेंगे?

छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला काम क्या करेंगे इस सवाल के जवाब में साय ने कहा कि मोदी जी की सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहला काम 18 लाख लोगों को आवास देने का काम किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना बीजेपी सरकार की प्रमुखता है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में इस बात का जिक्र किया था।

रमन सिंह ने रखा था प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ के सीएम के रूप में विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रमन सिंह ने रखा था। रमन सिंह ने प्रस्ताव का समर्थन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने किया। साय इस बार कुनकरी विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट तीन दिसंबर को घोषित किया गया था। बीजेपी को 54 सीटें मिली थीं वहीं, कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत मिली थी। सीएम के रेस में कई नाम थे लेकिन विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर सहमति बनी।