Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर में भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 का महामुकाबला, कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ मैच देखने जाएंगे सीएम भूपेश बघेल

0
122

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 दिसंबर को होने जा रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया के T-20 मैच के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस मैच को लेकर छत्तीसगढ़ के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच यह खबर सामने आई है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के सभी 90 प्रत्याशियों के साथ मैच का आनंद लेने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे. बता दें कि यह मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 1 दिसंबर की शाम पहली बार T20 इंटरनेशनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जानकारी के अनुसार भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच को देखने के लिए उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, मंत्री रविन्द्र चौबे, मो. अकबर समेत सभी मंत्री होंगे. इनके अलावा कई वरिष्ठ नेता भी इसे पहुचेंगे. इनमें सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र तिवारी जैसे नाम शामिल हैं. इसके लिए सभी प्रत्याशियों और नेताओं को जानकारी दे दी गई है।