Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कांग्रेस ने कर दी बड़ी घोषणा, भूपेश बघेल बोले सरकार बनी तो किसानों का कर्ज होगा माफ

0
166

रायपुर। सक्ति में हुए एक कार्यक्रम के दौरान मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी घोषणा की है । भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा साल।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

2018 के चुनाव में यही ऐलान करके कांग्रेस सत्ता में आई थी हालांकि सरकार बनने के कुछ ही घंटे में प्रदेश के हजारों किसानों का कर्ज माफ भी किया गया था।

मंच से भूपेश बघेल ने कहा कि मैं सक्ति में आया हूं नवरात्र का पर्व है और किसानों को शक्ति देने के लिए कांग्रेस एक बार फिर से कर्ज माफी करेगी अगर कांग्रेस की सरकार बनाओगे तो किसानों का कर्ज माफ कर देंगे इस ऐलान से अब प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ गई है और कांग्रेस को उम्मीद है कि एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनेगी।