Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

प्रदेश के लाखों कॉलेज स्टूडेंट के लिए बड़ी खबर, फ्री बस सर्विस मिलेगी, CM ने शुरू की योजना

0
238

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना को लॉन्च कर दिया। अब दूर-दराज से कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी नहीं होगी। स्टूडेंट्स को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क परिवहन (ट्रांसपोटेशन) की सुविधा मिलेगी।
इस योजना से कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। भूपेश बघेल ने रायपुर में अपने निवास कार्यालय से ही इस योजना को शुरू किया। उन्होंने कहा कि मैंने आप लोगों से वादा किया था कि कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए शासन की ओर से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उसी वादे के अनुरूप आज के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया जा रहा है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मैं जानता हूं आपकी परेशानी
कार्यक्रम में पहुंचे स्टूडेंट्स से मुख्यमंत्री ने कहा- मैं बहुत अच्छी तरह यह समझ सकता हूं कि दूर-दराज से कॉलेज पढ़ने के लिए आने-जाने में विद्यार्थियों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को और भी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

110 करोड़ सरकार करेगी खर्च
इस योजना पर लगभग 110 करोड़ रुपए का आर्थिक व्ययभार सरकार पर आएगा। इसमें से आधा भार राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा आधा व्यय बस संचालकों द्वारा छूट के तौर पर वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया पिछले पांच साल के दौरान हमने प्राइमरी स्कूलों से लेकर महाविद्यालयों तक उत्कृष्ट शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत राज्य में 753 अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन स्कूलों में 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया है।

स्टूडेंट को कैसे मिलेगा फायदा
छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र वेबसाईट पर कॉलेज और रूट के साथ बस पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज लॉग इन कर सभी विवरणों की जांच के बाद आवेदन को स्वीकृत या अस्वीकार किया जा सकता है। स्वीकृत छात्र लॉग इन करके क्यूआर कोड युक्त अपना बस पास डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। इसके बाद बस कंडेक्टर पास की जांच करेंगे। स्टूडेंट को घर से महाविद्यालय, महाविद्यालय से घर ले जाया जाएगा।