Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, कांग्रेस सरकार पर किया हमला

0
138

रायपुर। रायपुर में गोवा CM प्रमोद सावंत ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वही उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर एक बार परिवर्तन निश्चित तौर पर आएगा। झूठे वादे करके जो सरकार में आए थे, वे वादे पूरे नहीं कर पाए। मैं लोगों से आह्वान करूंगा कि डबल इंजन की सरकार यहां लाकर विकास के लिए काम करें।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने रायपुर पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भाजपा एकात्म परिसर में मीडिया से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री झूठे वादे करने में माहिर हैं. छत्तीसगढ़ में जितना धान उत्पादन होगा, केंद्र सरकार उसको लेने के लिए तैयार है. कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जितने वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया. कांग्रेस को एक रिपोर्ट कार्ड सबमिट करना चाहिए. छत्तीसगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कोई भी डेवलपमेंट नहीं हुआ, केवल बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर लगाकर विज्ञापनों में पैसे खर्च किया गया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन शराबबंदी की बजाए होम डिलीवरी करने लग गए. छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहा है. यहां के लोग देख रहे हैं कि हमे घर कब मिलेगा. सभी को पीएम आवास मिलना चाहिए.

सावंत ने कहा कि मोदी के सुशासन में सेवा, सुशासन और कल्याण देश का विकास देखा होगा. देश में जिस तरह से आजादी के अमृत काल में जो विकास देख रहे हैं. प्रधानमंत्री आगे 25 साल की सोच लेकर देश का विकास कर रहे हैं. स्वच्छ भारत अभियान से लेकर के डिजिटल भारत तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक इस पूरे देश का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास किया है. 50 साल कांग्रेस के और 9 साल मोदी के विकास को आप देख सकते हैं.