Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

भरोसे का सम्मेलन में बोले CM भूपेश बघेल, हमने फैसला किया है, छत्तीसगढ़ के लोगों को देना है पक्की छत

0
142

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार ने पूर्व सीएम रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया। शुक्रवार को राजनांदगांव ग्राम ठेकवा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन के दौरान कई महत्त्वपूर्ण बातें कहीं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सीएम भूपेश बघेल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज भरोसे के सम्मेलन में आप सभी के बीच हम उपस्थित हुए हैं। यहां खूब बारिश हो रही है। अन्नदाता बहुत खुश है। अब तक 4 भरोसे का सम्मेलन हो चुका है। आज हमारे बीच खड़गे जी पुनः आये हैं। यह मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोककलाकारों की धरती है। राजनांदगांव संस्कारधानी है। यहाँ से निकले बड़े कलाकारों को नमन करता हूँ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सबका राशन कार्ड बन रहा है। किसी का राशन कार्ड कट नहीं रहा है। नई बहू आ गई, परिवार अलग हो गया तो भी राशन कार्ड बन रहा है। आदिवासी क्षेत्र में गुड़ बंट रहा है। किसी गरीब को अनाज के बिना तकलीफ नहीं हो रही है। हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रुपए में गोबर खरीदते हैं। आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम सबको पैसा देते हैं। हम हर पंद्रह दिन में डीबीटी के माध्यम से पैसा देते हैं। हर तीन महीने में किसानों के खाते में पैसे डालते हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को पैसा भेजते हैं। बेरोजगारों को हर महीने पैसे देते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम आम जनता को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। हमने फैसला किया है कि सात लाख लोगों को पक्की छत देना है। हमने अभी जो सामाजिक आर्थिक सर्वे कराया है उसमें 47 हजार लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें मकान चाहिए, उन्हें हम मकान दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़िया काम किया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम लांच की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है।हम अपने त्योहारों पर अवकाश दे रहे हैं। बहुत सुंदर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर रहे हैं। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य इनके आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से समृद्ध करने का काम हम लोग करेंगे।