Advertisement Carousel

डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

0
222

छत्तीसगढ़: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति का गठन किया है। जिसमें 16 लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव को भी जगह मिली है।

इस लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन उत्तम कुमार रेड्डी, केजे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम और केसी वेणुगोपाल के नाम शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस ने आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए विधायक ओमकार सिंह मरकाम को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किया है। मरकाम इस समिति में शामिल होने वाले एमपी के एक मात्र नेता हैं। बता दें कि मरकाम डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार के विधायक बने हैं। कमलनाथ की सरकार में वो जनजातीय विभाग के कैबिनेट मंत्री भी थे।