Advertisement Carousel

CG: मजदूर ने प्लांट के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
148

जांजगीर चांपा: मुलमुला थाना क्षेत्र में स्थित केएसके पावर प्लांट के अंदर भूविस्थापित मजदूर अजय साहू ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने के बाद प्लांट प्रबंधक और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Narendra Modi

मिली जानकारी अनुसार, मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में रहने वाला अजय साहू केएसके पावर प्लांट में इलेक्ट्रीशियन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। रोजाना की तरह वह अपने घर से प्लांट में काम करने के लिए गया हुआ था। उसका मंगलवार सुबह सीसीआर बिल्डिंग के स्विच गियर रूम में फांसी पर लटकता हुआ शव मिला। इसके बाद काम कर रहे अन्य मजदूर साथियों ने घटना की जानकारी प्लांट प्रबंधन को दी।

साथ ही मुलमुला थाना पुलिस को भी पूरे घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक मजदूर अजय साहू के पास से अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। किस कारण से मजदूर ने यह कदम उठाया है यह अभी अज्ञात है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर प्लांट पहुंचे हुए हैं। विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा किया जा रहा है।