Advertisement Carousel

कवर्धा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे मंत्री मोहम्मद अकबर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा आवेदन

0
226

कवर्धा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी मजबूत कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए चुनौती बनी हुई है। कांग्रेस नेता अलग अलग विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं। इसी भी आज मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी अपनी दोवदारी पेश कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंत्री अकबर ने कवर्धा से दोवदारी पेश की है। आपको बता दें कि मंत्री अकबर ने संगठन को दावेदारी की फॉर्म सौंपा है। इसके अलावा विधायक ममता चंद्राकर ने पंडिरियां से पुन: दावेदारी पेश की है। जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष को आवेदन सौंपा है।