Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कर्ज चुकाने के लिए बैंक प्रबंधन बना रहा था दबाव, फांसी लगाकर ऑटो डीलर ने कर ली खुदकुशी

0
196

कोरबा के सीविल लाईन थानांतर्गत खपराभट्टा इलाके में रहने वाले एक ऑटो डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह बैंक से लिया हुआ लाखों के कर्ज को बताया जा रहा है जिसे पटाने को लेकर वह काफी परेशान रहा करता था। बताया जा रहा है कि बैंक के कर्मचारी उसके घर आए थे और रुपए नहीं देने की स्थिती उसकी दुकान को सीज करने के साथ ही और भी कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी थी। शायद यही वजह है,कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मृतक का नाम भुवनेश्वर गोस्वामी है। मृतक की टीपी नगर में श्याम ऑटो डीलर नामक दुकान है जिसका कर्जा न चुका पाने के कारण बैंक के कर्मचारी सीज करने की धमकी देकर गए थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।