Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में इस गांव में कुल्हाड़ी से युवक ने पिता पर किया हमला, बुजुर्ग ने मौके पर ही तोड़ा दम

0
194

बस्तर: छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के एक गांव में युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, पिता की डांट से नाराज होकर बेटे ने घर पर रखी कुल्हाड़ी से सिर, सीना, हाथ और पेट में वारकर उनकी जान ले ली। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों ने युवक को रोकने की कोशिश की। बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने खुद इसकी शिकायत पुलिस को की। अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के दरभा थाना क्षेत्र का है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जानकारी के मुताबिक, जिले के कोलेंग गांव में वारदात हुई है। इस गांव के रहने वाले बुजुर्ग झितरुराम सोढ़ी ने देर रात अपने बेटे मंगला सोढ़ी (29) से कहा कि, तुम मेरी सुनते नहीं हो। बरसात आने वाली है, इससे पहले घर की खपरैल छत को ठीक करना है। बस पिता की यह बात मंगला को बुरी लगी। दोनों के बीच विवाद हुआ। फिर मंगला ने गुस्से में घर पर रखी कुल्हाड़ी से अपने पिता पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग के सिर, पेट, सीना और हाथ में करीब 5 से ज्यादा बार वार किया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई।

घर पर मौजूद अन्य परिजनों ने मामले की सूचना दरभा थाना के जवानों को दी। जवान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, पिता हमेशा उसे किसी न किसी बात पट डांटते रहते थे। इसलिए उन्हें मार दिया। इधर, पुलिस अफसरों ने बताया कि, आरोपी युवक को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।