Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

शराबी था पिता बेटों ने मारकर फेंक दिया नदी में, बेमेतरा के युवकों ने किया कांड

0
254

रायपुर । बेमेतरा जिले में एक शख्स की उसके बेटों ने ही हत्या कर दी। बेटे पिता के शराबी होने की वजह से परेशान थे। तंगआकर इन्होंने अपने ही पिता का मर्डर किया और बोरी में भरकर उसकी लाश नदी में फेंक दी। अब पुलिस ने इस केस में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बेमेतरा में 7 दिसंबर को हुए एक व्यक्ति के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने उसके दोनों बेटों समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि उसके पिता को शराब पीने की लत थी। वो शराब पीकर आए दिन हंगामा और विवाद करता था, इसलिए उसे मार दिया। मामला बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा का है।

जानकारी के मुताबिक, 8 दिसंबर को ग्राम अमोरा के कोटवार ने थाने में सूचना दी थी कि शिवनाथ नदी में एक व्यक्ति की लाश मिली है। जिसके बाद पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल का मुआयना करने पर मामला सुसाइड या हादसा नहीं बल्कि हत्या का लगा। जिसके बाद पुलिस हत्या के एंगल से जांच में जुट गई। शव के हाथ में गोदना के निशान थे और लाश करीब 7-8 दिन पुरानी थी। मृत व्यक्ति की शिनाख्त भिनपुरी निवासी आदोराम वर्मा के रूप में हुई थी।