Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर में होगा इंडिया VS न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच, जनवरी में आएगी टीम इंडिया

0
271

रायपुर । प्रदेश की राजधानी में इंडियन टीम क्रिकेट खेलते दिखेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली यहां अपने बल्ले का कमाल दिखाएंगे। जनवरी 2023 में रायपुर में इंटरनेशनल वन डे मैच खेला जाएगा। ये मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इसी पुष्टि करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की तरफ से जो कुछ कहा गया पढ़िए-

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

रायपुर में होगा इंडियन टीम का मैच
बी.सी.सी.आई. द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को प्रथम अर्न्तराश्ट्रीय एक दिवसीय मैच की मेजबानी सौपी गई है। यह मैच भारत विरूद्ध न्यूजीलैण्ड के मध्य 21 जनवरी 2023 को षहीद वीर नारायण सिंह अर्न्तराश्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा रायपुर में खेला जाना है। यह प्रथम अवसर है जब रायपुर को अर्न्तराश्ट्रीय मैच की मेजबानी मिली है। तीन वनडे की सीरिज का दूसरा मैच रायपुर में खेला जायेगा। इससे पूर्व में षहीद वीर नारायण सिंह अर्न्तराश्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा में वर्श-2013 में आई.पी.एल. (प्च्स्) के दो मैचेस, 2014 में टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के मैचेस, 2015 में दूसरी बार आई.पी.एल. (प्च्स्) व 2016 से लगातार रणजी ट्रॉफी के मैच, सैय्यद मुष्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मैच, व बी.सी.सी.आई. के घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों के मैचों का सफलतापूर्वक आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ करता आ रहा है। जिसके आधार पर भारत विरूद्ध न्यूजीलैण्ड वनडे मैच की मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को सौपी गई है।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बी.सी.सी.आई. सचिव  जय शाह का व्यक्तिगत तौर पर आभार व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के काफी वर्शो के अथक प्रयास के बाद सचिव जय शाह ने अर्न्तराश्ट्रीय मैच कराने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को दी है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष  जुबीन शाह सचिव मुकुल तिवारी एवं समस्त पदाधिकारी गण ने बी.सी.सी.आई. सचिव जय शाह  का दिल से आभार व्यक्त किया हैं।