Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रामविचार नेताम बोले- कांग्रेस को आदिवासी समाज की “हाय” लगेगी, आखिर क्या है वजह

0
289

रायपुर । भानुप्रतापुर उपचुनाव प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 4 साल तक कांग्रेस जो अपने विकास की गाथा कहते रही ,भानुप्रतापपुर उपचुनाव में उन्होंने उस पर वोट मांगने के बजाय एक आदिवासी युवक पर झूठे आरोप लगाकर चुनाव जीतना चाहा। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेस ने हमेशा अपमानित करने का काम किया है। प्रदेश की कांग्रेस , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित पूरी कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी समाज को बिकाऊ बताकर पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है। जिसका बदला भानुप्रतापपुर की जनता जरूर लेगी। यह अपमान पूरे आदिवासी समाज का अपमान है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव प्रचार में कांग्रेसी पूरे चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी का चरित्र हनन करते रहे, ऐसी घटिया राजनीति करने के लिए कांग्रेस के लोगो को आदिवासी समाज कभी माफ नहीं करेगा। पूरे चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता आदिवासी समाज को भ्रमित, गुमराह एवं अपमानित करते रहे। कांग्रेस पार्टी ने भानुप्रतापपुर चुनाव के लिए आदिवासी समाज को भ्रमित करते हुए अपमानित किया जिसके लिए प्रदेश के कांग्रेस पार्टी को जनता की हाय लगेगी। पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि झारखंड की पुलिस को बुलाकर भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने के साथ क्षेत्र के कार्यकताओं को प्रताड़ित भी किया गया । कांग्रेस ने चुनाव में निम्न स्तर की राजनीति की है ऐसा छत्तीसगढ़ में नही देखा जाता।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी पर झारखंड हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दिए जाने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा प्रत्याशी की चरित्र हत्या की साजिश कांग्रेस ने रची। अब उसे चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए और युवा आदिवासी प्रत्याशी का बार-बार चरित्र हनन करने वाले, कांग्रेस नेताओं केा आदिवासी समाज से माफी मांगते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।