हस्ताक्षर न्यूज.
छत्तीसगढ़ राज्य के पहले स्वास्थ्य संचालक डॉ. प्रमोद सिंह (Dr. Pramod Singh) का भोपाल में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे।
डॉ. प्रमोद सिंह गुजरात के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कृष्णपाल सिंह के ज्येष्ठ पुत्र थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर एक बजे भोपाल में किया गया।
डॉ. प्रमोद सिंह मध्य प्रदेश के बुढ़ार (शहडोल) में 24 मार्च 1953 को जन्मे थे। उन्होंने ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ के रूप में सेवा की और बाद में प्रशासनिक पदों पर कार्य किया। नवगठित छत्तीसगढ़ राज्य में पहले स्वास्थ्य संचालक के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव रखी। उन्हें भारत ज्योति अवार्ड समेत कई सम्मान प्राप्त थे उनके निधन से चिकित्सा और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

























