हस्ताक्षर न्यूज. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर से बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बढ़ोतरी है। चार राज्यों के चुनाव के बाद से अब तक लगभग 6 रुपए से अधिक का इजाफा हो गया है।
25 मई 2026 सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि डीजल 2 रुपये 71 पैसे बढ़कर 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर हो गया है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बढ़ोतरी है। यह बढ़ोत्तरी ऐसे हुई है।
- 15 मई: करीब 3 रुपये
- 19 मई: लगभग 90 पैसे
- 23 मई: करीब 90 पैसे
- 25 मई: बड़ा इजाफा
कुल मिलाकर पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 7 रुपये 35 पैसे और डीजल 7 रुपये 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।दिल्ली में नई कीमतें - पेट्रोल: 102.12 रुपये/लीटर (पहले 99.51 रुपये)
- डीजल: 95.20 रुपये/लीटर (पहले 92.49 रुपये)
- XP95: 109.24 रुपये/लीटर (पहले 106.63 रुपये)
- XG: 100.52 रुपये/लीटर (पहले 97.81 रुपये)
मुंबई में नई कीमत - पेट्रोल: 111.21 रुपये/लीटर (कल 108.45 रुपये)
अन्य शहरों में नई कीमतें (25 मई 2026) - नोएडा: पेट्रोल 102.12, डीजल 95.56, XP95 110.68, XG 101.17 रुपये
- भोपाल: पेट्रोल 114.57, डीजल 99.64, XP95 123.88, XG 104.90 रुपये
- चंडीगढ़: पेट्रोल 101.51, डीजल 89.47, XG 94.65 रुपये
- गांधीनगर: पेट्रोल 102.01, डीजल 98.13, XP95 110.57, XG 103.37 रुपये
- गुवाहाटी: पेट्रोल 105.73, डीजल 97.23, XP95 114.68 रुपये
- जयपुर: पेट्रोल 112.69, डीजल 97.78, XP95 121.97, XG 103.23 रुपये
- पटना: पेट्रोल 113.37, डीजल 99.36, XP95 122.25 रुपये





























