सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़वासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

0
77
News Image RO NO. 13286/ 136
Advertisement Carousel

रायपुर : प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ वासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश

सीएम विष्णु देव साय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है. यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है. हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है.

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी और रावणभाठा मैदान रावण दहन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से निकलकर 5.15 बजे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी पहुंचेंगे. सीएम साय दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 6.15 बजे रावणभाठा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भी सीएम साय शामिल होंगे.