Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

भारत और अमेरिका के बीच अब 18 प्रतिशत टैरिफ…. भारत का अमेरिका से वादा की अब वह रूस ने नहीं खरीदेगा तेल….. भारत का वेनेजुएला का तेल खरीदने के वादे के साथ ही ट्रंप का सोशल मीडिया पर टैरिफ कम करने का ऐलान……

0
2

हस्ताक्षर न्यूज अमेरिका ने भारत पर लगने वाले टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चिरपरिचित अंदाज में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा है कि भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदने का वादा किया है और अमेरिका से तेल सहित ऊर्जा के अन्य संसाधनों को खरीदने का वादा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने के बाद अमेरिका ने टैरिफ को 25 प्रतिशत से कम करके 18 फीसदी करने का ऐलान किया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि उनका प्रशासन भारत के साथ एक फेयर ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है और टैरिफ को कम करने की योजना है। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन ने भी कहा है कि अमेरिका जल्द ही भारतीय सामानों पर 25% पेनल टैरिफ हटा सकता है।

इससे पहले, अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया था, जिसमें 25% अतिरिक्त टैरिफ शामिल था। लेकिन, भारत ने रूस से तेल खरीद में कमी की है, जिससे अमेरिका ने टैरिफ कम करने के संकेत दिए थे। आज टैरिफ कम कर दिया गया।