Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयेंगे 31 अक्तूबर की शाम को, रात राजभवन में रुकेंगे, 1 नवंबर को रजत जयंती महोत्सव और नये विधानसभा का करेंगे उद्घाटन….पहली बार कोई पीएम रात गुजारेंगे रायपुर में….हाई सिक्युरिटी जोन में तब्दील हो जायेगी राजधानी…..

0
133

हस्ताक्षर न्यूज. प्रधान मंत्री नरेंद मोदी छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव का उद्घाटन करने के लिये 31 अक्तूबर की शाम को रायपुर आ रहे है. और पहली बार रायपुर में रात को रुक सकते है. 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन रजत जयंती कार्यक्रमों का उद्घाटन करने के बाद देर शाम वापस जाएंगे. हालांकि उच्चस्तर से अभी औपचारिक पुष्टि होना बाकी है, क्योंकि पीएमओ से जल्दी ही विस्तृत कार्यक्रम राज्य शासन को मिल जाएगा।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

देश के लगभग सभी प्रधानमंत्री स्वतंत्रता के बाद अविभाजित छत्तीसगढ़ तथा वर्ष 2000 में राज्य बनने के बाद प्रदेश में आ चुके हैं। लेकिन सभी का कार्यक्रम कुछ घंटों का ही रहा है, अर्थात आमसभाओं में संबोधन और फिर वापसी। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कई बार छत्तीसगढ़ आए। ओड़िशा प्रवास के लिए भी दोनों प्रधानमंत्री कई बार छत्तीसगढ़ से गुजरे। मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं। लेकिन यह पहली बार होने वाला है कि पीएम मोदी शाम को रायपुर पहुंचेंगे और रात यहीं रुककर अगले दिन शाम को लौटेंगे। बता दें कि पीएम मोदी राज्योत्सव का उद्घाटन, छत्तीसगढ़ विधानसभा तथा नया रायपुर में ही आदिम जाति भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे कुछ योजनाओं की आधारशिला भी रख सकते हैं। सीएम विष्णुदेव साय, स्पीकर डा. रमन सिंह, चीफ सेक्रेटरी विकास शील, सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह तथा पूरा सीएम सचिवालय, पीडब्लूडी मंत्री अरुण साव और सचिव डा. कमलप्रीत सिंह तथा रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डा. लाल उमेद सिंह समेत कई विभागों के अफसर पीएम मोदी के प्रवास को लेकर लगातार बैठकें ले रहे हैं, ताकि बेहतर तैयारी सुनिश्चित की जा सके।