Advertisement Carousel

CG: आज सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, ED दफ्तर का करेगी घेराव

0
66

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज रायपुर में ईडी दफ्तर का घेराव करेगी। हिंडनबर्ग की हाल ही में सेबी प्रमुख माधवी बुच की एक्टिविटी पर जारी रिपोर्ट को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में प्रदेशभर से कांग्रेसी शामिल होंगे। रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा।

Narendra Modi

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी प्रमुख माधवी बुच पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने व्यक्तिगत हित को ध्यान में रखते हुए हिंडनबर्ग रिपोर्ट के प्रकाशित होने के 18 माह बाद भी एक समूह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस के सभी पदाधिकारी जुटेंगे

आज ईडी दफ्तर के घेराव में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे.