Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से 2 महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
55

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि स्वाइन फ्लू संक्रमण से ग्रसित दो महिलाओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मृत महिलाओं की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। स्वाइन फ्लू संक्रमण से मरने वाले महिलाओं में एक महिला कोरिया और दूसरी जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली थी। वहीं 7 अन्य मरीजों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जानकारी के मुताबिक कोरिया के पंडोपारा में रहने वाली महिला को सर्दी-खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के बाद भी सुधार नहीं देख डॉक्टरों ने महिला को बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई, तो इसकी पुष्टि हुई।

इसके बाद अपोलो अस्पताल प्रबंधन द्वारा नए सिरे से महिला का उपचार शुरू किया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कोरिया जिले के सीएमएचओं डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि महिला वैटिंलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। स्वाइन फ्लू संक्रामक है, इस कारण संपर्क में आने वालों की भी जांच की जाएगी। वहीं जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव में रहने वाली 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए अस्पताल से गायब हो गई। पता चला कि परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर वापस अपने गांव चले गए थे। बिलासपुर सीएमएचओं ने महिला की मौत की पुष्टि की है। आपको बता दे प्रदेश में स्वाइन फ्लू के लक्षण 9 मरीजों में दिखे थे। इसके बाद सभी सस्पेक्टेड मरीजों की तत्काल जांच की गई। इनमें 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 पाॅजिटिव मरीज बिलासपुर, 2 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और 1 मरीज जांजगीर-चांपा का है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।