Advertisement Carousel

सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की महत्वपूर्ण मुलाक़ात

0
74

रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। X पोस्ट में सीएम ने बताया, नई दिल्ली स्थित संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी से मुलाकात कर पुनः लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। सरल-सहज स्वभाव के धनी ओम बिरला जी के इस कार्यकाल में लोकसभा की गरिमा निश्चित ही और अधिक ऊंचाईयों को प्राप्त करेगी।

Narendra Modi

संसद भवन में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना था। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें विशेष रूप से राज्य के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और आगामी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और केंद्र सरकार से निरंतर समर्थन की अपेक्षा व्यक्त की।