Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CM विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट 2047 के लिए संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित

0
66

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट 2047 तैयार करने के लिए आयोजित संवाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया। छत्तीसगढ़ नीति आयोग द्वारा तैयार किए जा रहे “छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट 2047 : मोर सपना, मोर विकसित छत्तीसगढ़” तैयार किया जा रहा है। वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी में कार्यक्रम में आए युवा, कृषक, महिला एवं प्रबुद्ध जनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग है। देश और राज्य को ऊंचाई तक पहुंचाने में आपके विचार प्रभावी योगदान दे सकते हैं। मंत्री चौधरी ने निर्यात आधारित उद्योग, ग्रीन एनर्जी, सोलर एनर्जी, एथेनॉल बेस्ड टेक्नोलॉजी, प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

संवाद कार्यक्रम को मुख्य सचिव एवं उपाध्यक्ष राज्य नीति आयोग अमिताभ जैन सदस्य सचिव अनूप श्रीवास्तव, सदस्य के सुब्रमण्यम द्वारा भी संबोधित किया गया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस परिकल्पना को साकार करने में राज्य की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार दस्तावेज आगामी राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2024 को विजन डॉक्यूमेंट ‘अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @ 2047‘ जारी किया जाएगा। वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी विजन डॉक्यूमेंट जनता के समक्ष रखेंगे।