Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

जांजगीर चांपा में दिव्यांग की हत्या, गला रेतकर तालाब किनारे फेंका शव

0
69

जांजगीर-चांपा जिले के डोंगाकहरौद गांव में दिव्यांग युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शव घर से 50 मीटर दूर तालाब किनारे मिला। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए फेंका गया है। हत्या की वजह अभी अज्ञात है। घटना स्थल का पुलिस की टीम जांच कर रही है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार, मनोज कुमार नट (40) बोल सुन नहीं सकता था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तालाब किनारे झुग्गी बनाकर और भीख मांग कर अपने और परिवार का जीवन यापन करता था। शुक्रवार की रात 10 बजे मनोज कुमार घर से खाना खाने के बाद निकला था। घर वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ नहीं पता चला था। शनिवार की सुबह 8 बजे मनोज कुमार नट का शव घर से 50 मीटर दूर तालाब के किनारे मिला।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

DSP अनिल कुर्रे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम सीन एक्सपर्ट को भी घटना स्थल में बुलाया गया। जहां आस-पास के खून के निशान मिले हैं, जिसे जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा जाएगा।