Advertisement Carousel

रामदरबार में विष्णु पहुंचे, भांचा राम को दिए शबरी के बेर उपहार में

0
54

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पूरी कैबिनेट ने शनिवार को अयोध्या धाम में पवित्र राम जन्मभूमि में श्री रामलला के दर्शन किये। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम का नारा गूंज उठा। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर भाँचा राम के ननिहाल का उपहार भी प्रभु के चरणों में अर्पित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर तथा पवित्र जल, विष्णु भोग का चावल, अनारसा, करी लड्डू तथा कोसे के वस्त्र प्रभु को अर्पित किए।

Narendra Modi

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रभु श्री राम से छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी कैबिनेट के साथ श्री रामलला के दर्शन के लिए आज अयोध्या धाम आए। भगवान श्रीराम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। भांचा राम के दर्शन के लिए हम लोग बहुत उत्सुक थे। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से वो शुभ घड़ी आ गई है जब हम लोगों को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला।