Advertisement Carousel

कांगेर वैली पहुंचे कलेक्टर गौरव सिंह, बच्चों से बोले पढ़ना जरूरी मगर खेलना न छूटे

0
49

कांगेर वैली अकादमी ने अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया। इस दिन विद्यालय के चयनित नायकों का अलंकरण भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर गौरव कुमार सिंह कलेक्टर रायपुर उपस्थित रहे। विद्यालय के मुख्य संरक्षक स्वरूप चंद्र जैन एवं मार्गदर्शक रतनलाल जैन की उपस्थिति में मुख्य अतिथि ने विद्यालय के दल नायक तथा उपनायकों को बैच लगाकर अलंकृत किया। विद्यालय के निदेशक के मोहंती ने सभी दल नायकों को अपने कर्तव्य की शपथ दिलाई। विद्यालय 4 सदनो में बंटा हुआ है। सिट्रिन, एमराल्ड, रूबी, सफायर। जिसमें सिट्रिन सदन के दलनायक सिद्धांत गोयल, अवनी मित्तल उपनायक संदीपन चक्रवर्ती, सान्वी द्विवेदी, सफायर सदन के नायक ईशान चंद्रवंशी, मानसी अग्रवाल, उपनायक अर्णव टिकरिया, रितिका गुप्ता, एमराल्ड सदन के नायक अंशुमाली सिंह भुवाल, इशिका बेगानी, उपनायक अरव अग्रवाल, गौतमी चंद्रवंशी, रूबी सदन के नायक दिव्य गेरा, शुभी शुक्ला, उपनायक शौरिश सिंह राजपूत, भूमिका अग्रवाल तथा शाला नायक महावीर जैन एवं शाला नायिका समृद्धि रामपुरिया ने विद्यालय के प्रति अपनी कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की इस कड़ी में विद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाली हानियों पर प्रकाश डाला एवं समाज में जागरूकता लाने का सुंदर प्रयास किया।

Narendra Modi

मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें पढ़ाई पर तो विशेष ध्यान देना ही चाहिए किंतु साथ ही साथ खेल को भी किसी तरह से नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा की महती भूमिका होती है। किंतु हमें ध्यान रखना चाहिए की शिक्षा प्राप्त करने में स्वस्थ शरीर का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। मुख्य अतिथि महोदय ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में मेरा चयन होने के पीछे का कारण हिंदी है। तकनीकी विषयों की पढ़ाई करने के पश्चात अंततः मैं हिंदी साहित्य में एम.ए. किया और उसी का परिणाम है कि आज मैं आपके समक्ष कलेक्टर के रूप में उपस्थित हूं। कलेक्टर महोदय ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को अपनी मां के नाम पर वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करते हुए संकल्प दिलाया और स्वयं विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। विद्यालय के संरक्षक स्वरूपचंद जैन ने स्थापना दिवस पर सभी को बधाई देते हुए नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में कांगेर वैली के चेयरमैन संजय जैन, सचिव श्रीमती राखी जैन एवं विद्यालय समिति की सदस्य सारा जैन, रिया जैन और बच्चों के पालक उपस्थित रहे।