Advertisement Carousel

राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद फूलो देवी नेताम हुई बेहोश

0
138

छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत बिगड़ने की खबर आई है। संसद सत्र के पांचवे दिन शुक्रवार को NEET Paper Leak को लेकर इंडिया अलांयस के विरोध-प्रदर्शन में फूलो देवी नेताम भी शामिल हुईं थी। इसी दौरान वे बेहोश हो गईं। आनन-फानन में फूलो को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है।