Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट, रायपुर, दुर्ग, बस्तर सहित इन जिलों में होगी बारिश

0
61

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की एक्टिविटी तेज हो गई है. प्रदेश में आज भी अंधड़ और बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मंगलवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. इसके बाद लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के तकरीबन सभी संभागों के कई जिलों में आने वाले 3 से 4 दिनों तक प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटे में रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर में बारिश की संभावना जताई गई है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मानसून आगे बढ़ सकता है. इसके लिए फेवरेबल कंडिशन बन सकते हैं. आने वाले कुछ दिनों में मानसून के मध्य छत्तीसगढ़ समेत कई हिस्सों में एक्टिव होने की उम्मीद जताई जा रही है.

जानें कैसा रहेगा आज मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, बीजापुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और कोरिया में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. तो वहीं रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर में भी बारिश की संभावना है.

मानसून में देरी
जानकारी के मुताबिक, मानसून के मध्य छत्तीसगढ़ पहुंचने में करीब 3 दिन की देरी हो चुकी है. अमूमन 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच जाता है. फिलहाल मानसून सुकमा और बीजापुर तक एक्टिव हो सका है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की वजह से अगले 24 घंटे में प्रदेस के कई जिलों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. राजधानी रायपुर में भी सुबह से बादल छाए रहे. इस दौरान लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिन के तापमान से 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तो सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा था. तो वहीं जगदलपुर में दिन का तापमान 36.6, बिलासपुर में 41.2 और अंबिकापुर में 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.