Advertisement Carousel

हीट वेव्स से छत्तीसगढ़ में हुई महिला मजदूर की मौत, मौसम विभाग ने कहा गर्मी अभी और बढ़ेगी

0
84

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हर तरफ तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हीट वेव से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दुर्ग में भीषण गर्मी की वजह से मनरेगा में काम करने वाली महिला मजदूर की मौत हो गई है। नौतपा का आज पांचवा दिन है। वहीं चौथा दिन बहुत ज्यादा गर्म था। बता दें, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी गर्मी से महिला की मौत हुई है। उसका नाम भद्रा बाई ठाकुर बताया जा रहा है।

Narendra Modi

राजधानी में बादल रहेंगे, लेकिन उमस परेशान करेगी

मौसम विभाग की माने तो राजधानी रायपुर में आज बादल बने रहेंगे। लेकिन इसके साथ ही उमस और गर्म हवा भी देखने को मिलेगी। आने वाले तीन दिनों में और भी ज्यादा गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं नौतपा के पांचवे दिन रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तापमान बढ़ने वाला है।