Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बेमेतरा ब्लास्ट में मिल रहे शरीर के चीथड़े, 10 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

0
73

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा धमाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 7 मजदूरों के लापता होने की पुष्टि की जा रही है। उनकी तलाश करने के लिए सुबह से ही मलवा हटाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान कई मजदूरों के मलबे में शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े मिले। रात को अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कई महिलाएं भी रात में अपने घर वालों की तलाश में पहुंची जो फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठ गई है। करीब 8:00 बजे ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट से आसपास के बिल्डिंग तक हिल गई। जहां ब्लास्ट हुआ वहां 15 से 20 फीट का गहरा गड्ढा हो गया।

इसके बाद आसपास काम कर रहे मजदूरों को तुरंत निकाला गया। इनमें से सात घायलों को रायपुर लाया गया जिनमें से एक की मौत हो गई।