Advertisement Carousel

राजधानी में मिली महिला की लाश, रेप के बाद जलाकर मारने की आशंका

0
49

राजधानी में एक महिला की अर्धनग्न और अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि रायपुर के कमल विहार सेक्टर 4 में महिला की लाश होने की सूचना के बाद मौके पर टिकरापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या होने के आशंका जाता रही है।

Narendra Modi

इस पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया है कि कमल विहार सेक्टर 4 में एक अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। अब तक उसकी कोई पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस के मुताबिक रेप करने के बाद महिला की हत्या की गई है।

महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक महिला से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। इसके साथ ही घटना स्थल के आसपास से कुछ चीजों को फोरेंसिक टीम बेहद बारीकी से जांच रही है।