Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में आज चुनावी दौरे पर राहुल गांधी, विवादों में घिरे कवासी लखमा के लिए मांगेंगे वोट

0
68

जगदलपुर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बस्तर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा नगर पंचायत मुख्यालय स्थित लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से होगी। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्‍याशी कवासी लखमा के लिए वोट मांगेंगे।

Narendra Modi

सभा के एक दिन पहले शुक्रवार शाम को पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के साथ बस्तर पहुंचे और सभा स्थल में तैयारियों का अवलोकन किया।

बस्तर को 2008 में मिला नगर पंचायत का दर्जा
बस्तर जिले का मुख्यालय जगदलपुर है तो बस्तर से 18 किलोमीटर दूर है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बस्तर आजादी से पहले रियासतकालीन राजधानी रही थी। लगभग 15 हजार की आबादी वाले बस्तर को 2008 में नगर पंचायत का दर्जा मिला था।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आठ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी जनसभा भी इसी बस्तर विकासखंड के ग्राम छोटे आमाबाल में हुई थी। बस्तर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। कांग्रेस ने भी राहुल गांधी की चुनावी जनसभा के लिए इसी विकासखंड को चुना है। निरीक्षण के दौरान धनेन्द्र साहू, मोहन मरकाम, राजमन बेंजाम, मलकीत सिंह, मिथलेश आदि भी उपस्थित थे।

प्रियंका भी इसी दिन आई थीं
राहुल गांधी की बहन कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी भी एक साल पहले 13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर आई थीं। वह जगदलपुर में आयोजित कांग्रेस के भरोसे के सम्मेलन में शामिल हुई थीं। प्रियंका गांधी के दौरे के ठीक साल भर बाद इसी तारीख को बस्तर दौरे पर आ रहे हैं।