Advertisement Carousel

सीएम विष्णु देव साय ने बच्ची पर लुटाया स्नेह, मंच पर बुलाकर की इच्छा पूरी

0
107

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय अपनी सादगी के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। सीएम ने मिलने और उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए हर वक्त लोगों का हुजूम लगा रहता है। ऐसा ही नजारा शनिवार को देखने को मिला। जब सीएम विष्णुदेव साय कांकेर जिले के पखांजूर के बांदे जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। एक बच्ची अपने हाथ में तख्ती लिए खड़ी थी। इस तख्ती में लिखा था ‘मुझे सीएम के साथ फोटो खिंचवाना है।’ जैसे ही सीएम विष्णुदेव साय की नजर इस बच्ची पर पड़ी वह भावुक हो गए।

Narendra Modi

सीएम साय अपने आप को नहीं रोक पाये और अपने सुरक्षाकर्मियों को कहा कि बच्ची को मंच पर लेकर आओ। बच्ची की मांग को पूरा करने के लिए सीएम खुद मंच पर खड़े हो गए और बच्ची के मंच पर आने का इंतजार करने लगे। जब सुरक्षाकर्मी मंच पर बच्ची को लेकर आए तो सीएम ने बच्ची को दुलार किया और उसे गुलदस्ता भी भेंट किया। इसके बाद सीएम ने बच्ची की इच्छा पूरी करते हुए उसके साथ फोटो क्लिक करवाई।

उज्जवल भविष्य के लिए की कामना
बच्ची के साथ फोटो खिंचवाने के बाद सीएम ने बच्ची के साथ झुककर फोटो क्लिक करवाई और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। सीएम ने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया में शेयर किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीएम ने लिखा- “बच्चों की बालसुलभ क्रियाएं हमेशा मन मोह लेती हैं। आज पखांजूर के बांदे में जनसभा के दौरान एक बिटिया तख्ती लेकर पहुंची, जिसमें लिखा था ” आपके साथ फोटो खिंचाना है।” मैंने बिटिया के मनुहार पर उसे मंच में बुलाकर उसके साथ फोटो खिंचाया और उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बिटिया से मिलकर अच्छा लगा।”