Advertisement Carousel

CG के इस मंदिर से गणेश भगवान की मू्र्ति पांचवीं बार हुई चोरी, करोड़ो रुपये बताई जा रही कीमत

0
160

मस्तूरी थाना क्षेत्र के इटवा पाली गांव में स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर से 10वीं-11वीं शताब्दी के दुर्लभ भंवर गणेश की मूर्ति रविवार रात को 5वीं बार चोरी हो गई। मुर्ति तीन फीट लंबी है और उसका वजन 65 किलो है। इस बेशकीमती मूर्ति की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मूर्ति को मल्हार स्थित डिडनेश्वरी देवी की मूर्ति के समकालीन माना जाता है।

जानकारी के मुताबिक, इसी मंदिर में पहले भी चार बार मुर्ति की चोरी हो चुकी है। पहली बार 2004 में प्रतिमा की चोरी हुई, लेकिन चोरों को जिले से निकलने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया था। इसके बाद यही मूर्ति 2006, 2007 और 2022 में भी चोरी हुई थी, लेकिन इसके सुरक्षा के लिए आज भी शासन-प्रशासन की ओर से कहीं कोई कड़े कदम नहीं उठाए। जिसकी वजह से यह मूर्ति चोरों के निशाने पर रहती है।