Advertisement Carousel

बड़ा हादसा: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 9 जवान शहीद, 1 घायल

0
236

लद्दाख से एक बुरी खबर आ रही है. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में शनिवार की शाम को एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई. इस भयानक दुर्घटना में 9 जवानों के शहीद होने की खबर है. वहीं एक जवान घायल बताया जा रहा है. लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने खुद इसकी पुष्टि की है. अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरे में हुई है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है.