Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

एक पल में उजड़ गया घर, महिला को बचाने के प्रयास में परिवार के 5 लोग नर्मदा नहर में डूबे

0
239

गुजरात के कच्छ में एक महिला को बचाने के चक्कर में एक ही परिवार के पांच लोग नर्मदा नहर में डूब गए। घटना प्रागपुर थाना क्षेत्र के गुंडला गांव की है। पुलिस ने घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि एक महिला को डूबने से बचाने के लिए कच्छ में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। एसपी ने कहा कि महिला पानी लाते समय नहर में फिसल गई थी। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है।

एसपी ने कहा कि मुंद्रा के गुंडला गांव में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के पांच सदस्य डूब गए। यह घटना उस समय हुई जब पानी लाने के दौरान नहर में फिसल गई एक महिला को बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों ने नहर में छलांग लगा दी। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और 15 वर्षीय एक किशोरी शामिल है।