Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कोरबा में बड़ा हादसा: खदान धसकने से 5 ग्रामीण दबे, 3 की हुई मौत

0
99

कोरबा। कोरबा जिले में SECL की दीपका कोयला खदान में मिट्टी धंसने से 5 लोग दब गए। इनमें से दो को निकाल लिया गया था। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
सुबह तक चले रेस्क्यू में दो लोग तो सुरक्षित निकाले गए, लेकिन 3 लोगों को नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि, हरदीबाजार थाना क्षेत्र के दीपका खदान के सुवाभोडी गांव में बम्हनी कोना निवासी 5 युवक गुरुवार दोपहर 3 बजे कोयला चोरी करने गए थे। तभी अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा धंसक कर उनके ऊपर आ गिरा। खबर मिलते ही बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन के अधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पहले मलबे में दबे दो युवकों प्रदीप पोर्ते (18 वर्ष) और शत्रुघ्न कश्यप (23 वर्ष) को बाहर निकाला गया। वहीं, एक किशोर लक्ष्मण ओढ़े (17 वर्ष) खदान के नीचे गहराई में घायल हालत में मिला। शुक्रवार तड़के उसे भी बाहर निकाला गया। मिट्टी धंसकने के बाद लक्ष्मण गहराई में गिरा था। रेस्क्यू करते समय बचाव दल की नजर उस पर पड़ी। वह टीम को अपना खून से सना हाथ दिखा रहा था। प्रशासन ने माइंस में रात भर रेस्क्यू चलाया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी समेत तमाम अधिकारी रात भर डटे रहे। माइंस से दो युवकों को सुरक्षित तो तीन लोगों के शव निकाले गए हैं।