Advertisement Carousel

जशपुर के इस स्कूल हॉस्टल में 18 बच्चियों को हो गया कोरोना, कुछ को घर ले गए पालक

0
350

जशपुर । 18 स्कूली बच्चियां एक साथ कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का है। जानकारी के मुताबिक बगीचा विकासखंड में महादेवडांड़ गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कोविड का मामला सामने आया है। जांच में 18 बालिकाएं कोविड पॉजिटिव पाई गईं हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इन बालिकाओं के सम्पर्क में आए अन्य छात्राओं और शिक्षकों का सैंपल ले रहा है।

Narendra Modi

खबर है कि कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी कुछ परिजन बच्चियों को लेकर अपने गांव चले गए हैं। मनोरा के अास-पास के ही गांवों की रहने वाली ये बच्चियां हैं। संक्रमण की वजह से विद्यालय के आस-पास के गांव वाले घबराए हुए हैं।