Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बड़ी खबर, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

0
68

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में बारूदी सुरंग में विस्फोट से दो जवान भी घायल हुए हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बता दें, कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव दिनेश मोड़ियम और लगभग 150 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की गुप्त सूचना मिली थी। जिसपर 8 मई को डीआरजी बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, ‘बस्तर फाइटर’, एसटीएफ और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दल को नक्सल रोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

भारी मात्रा में मिला विस्फोटक सामान
इस अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह 6 बजे जब सुरक्षाबल के जवान पीड़िया गांव के जंगल में थे। तब सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 12 माओवादियों का शव, बीजीएल लांचर, 12 बोर बंदूक, देसी रायफल, बीजीएल सेल, भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी वर्दी, दवाईयां और अन्य सामान बरामद किया गया।

बारूदी सुरंग में विस्फोट से घायल हुए 2 जवान
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अभियान के दौरान पीड़िया के जंगल में माओवादियों द्वारा स्थापित अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर दिया है। क्षेत्र में खोज अभियान जारी है। बीजापुर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सुरक्षाबल के दो जवान भी घायल हुए हैं। घायल जवानों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।