Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

भाजपा ने छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा को दिया राज्य सभा का टिकट….16 मार्च को मतदान…. केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम की सीट हो रही खाली…. कांग्रेस ने अब तक नहीं दी है किसी को टिकट….

0
2

हस्ताक्षर न्यूज. छत्तीसगढ़ से दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, जिनमें से एक सीट भाजपा और एक कांग्रेस को जानी है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट के लिए लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर किया है। वे अभी छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कांग्रेस की ओर से फिलहाल प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। ये सीटें कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल खत्म होने से ख़ाली हुईं हैं। प्रदेश की पाँच राज्यसभा सीटों में अभी तक 4 कांग्रेस और 1 भाजपा के पास थीं। लेकिन विधायक संख्या के हिसाब से भाजपा की एक सीट बढ़ जाएगी। बता दें कि अभी छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की ओर से रंजीता रंजन तथा राजीव शुक्ला एवं भाजपा की ओर से देवेंद्र प्रताप सिंह राज्यसभा सांसद हैं।