Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बने डिप्टी CM

0
177

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंद ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके अलावा अरुण साव और विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बने हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बता दें कि शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

पीएम मोदी के फैंस उनकी मुखौटा पहने हुए नजर आए
प्रदेश के आम जनता, भाजपा कार्यकर्ता और नेता शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच रहे हैं। सभी में काफी उत्साह है। लोग आदिवासी नेता और मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस शपथ समारोह में पहुंच रहे हैं। समारोह स्थल में मोदी के फैंस उनकी मुखौटा पहने हुए नजर आए।