Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

वर्ल्ड कप स्क्वॉश की जूरी टीम में शामिल हुए विष्णु श्रीवास्तव…. चेन्नई में 9 से 14 दिसम्बर तक होगा वर्ल्ड कप….

0
44

हस्ताक्षर न्यूज. वर्ल्ड स्क्वॉश फेडरेशन के तत्वाधान में स्क्वॉश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 09 से 14 दिसंबर 2025 तक चेन्नइ, तमिलनाडू में SDAT स्क्वॉश वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। स्क्वॉश खेल ओलिम्पिक में शामिल हो चुका है। डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव स्क्वॉश खेल के वर्ल्ड कप में छत्तीसगढ़ राज्य से प्रथम जूरी सदस्य नामित हुए है। डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव वर्तमान में नवीन शासकीय महाविद्यालय माना, माना कैंप, रायपुर – छत्तीसगढ़ में क्रीड़ाधिकारी के पद पर पदस्थ है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

डॉ. श्रीवास्तव ने इसके पूर्व भी गुवाहाटी, आसाम में फरवरी 2016 में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में जूरी सदस्य का महत्वपूर्ण दायित्व का जिम्मेदारी से निर्वहन किया है। डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में राज्य ने दो (02) राष्ट्रिय प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया है।

डॉ. श्रीवास्तव के ही प्रयास से स्क्वॉश खेल – विश्वविद्यालय खेल एवं स्कूल गेम्स जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओ में देश में अपनी धमक बनाने में सफल हो चुका है। डॉ. श्रीवास्तव वल्र्ड स्क्वॉश फेडरेशन के लेवल 1 प्रशिक्षक भी है। राष्ट्रिय चैंपियनशिप एवं राष्ट्रिय खेल में भी छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन बेहतर करने का सतत प्रयास डॉ श्रीवास्तव द्वारा किया जाता रहा है। छत्तीसगढ़ ओलिम्पिक एसोसिएशन के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया एवं छत्तीसगढ़ स्क्वॉश एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी एवं स्क्वॉश खेल के खिलाड़ियों ने शुभकामनायें प्रेषित की है।